Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप में भारतीय फैन्स से डरे कंगारू और किवी, ट्विटर पर की अपील

सिडनी। इस बार का विश्वकप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है, बावजूद इसके मैदान भारतीय समर्थकों और तिरंगो से भरा नजर आता है। मैच के दौरान दर्शकों के समर्थन की हर टीम को चाहत होती है। जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लोगों से मैदान में आने की अपील कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडम मैक्कुलम ने तो टीम को समर्थन देने के लिए मैदान में लोगों से अपने काम से छुट्टी लेकर मैदान में आने की अपील की है। मैक्कुलम ने पत्र लिखकर अपील की है कि आप सब लोग एक दिन न्यूजीलैंड के मैच के लिए अपने काम से छुट्टी लेकर मैदान पर पहुंचे और टीम का हौसला बढ़ाये।




ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माईकल क्लार्क, डेविड वार्नर, ब्रैंडम मैक्कुलम ने लोगों से अपील की है कि उनकी टीम को समर्थन देने के लिए लोग मैदान में आये। माइकल क्लार्क ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए मैदान में आये। हमें आपके समर्थन की जरूरत है।

खबरों के मुताबिक ट्विटर पर गोल्डआउट हैशटैग जमकर धूम मचा रहा है। यही नहीं भारत के समर्थन से कहीं ज्यादा ट्विटर पर गोल्डआउट हैशटैग धूम मचा रहा है। सिडनी के मैदान की क्षमता 42 हजार है। जिसमें से 70 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि ये सभी टिकट भारतीय प्रशंसकों ने खरीदे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय प्रशंसक मैदान पर भारत के लिए जमकर नारे लगाने वाले हैं। माना जा रहा है कि अगर मैदान में स्पिन गेंदबाजों की चली तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा सकती है। वहीं जेम्स फॉकनर का कहना है कि इस बार स्पिन का दबदबा नहीं होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+