Sanju Samson masks News: भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। संजू सैमसन पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल के हर सीजन में उनके बल्ले से रन निकले हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम में उन्हें खेलने का मौका बेहद कम ही मिला है। संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? इस पर भी चर्चाएं बनी हुई है।
संजू सेमसन की दीवानगी: भारत के लिए बेहद कम मैच खेलने के बावजूद संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग काफी है। सोशल मीडिया पर अक्सर संजू सैंमसन को लेकर फैंस आवाज उठाते रहे हैं। संजू सेमसन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में कुछ स्कूली बच्चें संजू सेमसन के चेहरे की मास्क पहन कर वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिचवा रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे पर मिला मौका: संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में मौका दिया गया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।वनडे और टी-20टीम में भारतीय टीम में संजू सैमसन का चयन किया गया है। संजू सैमसन की कोशिश इस सीरीज में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने की होगी।
लंबे वक्त बाद मिला मौका: लंबे इंतजार के बाद जब उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है। ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण लंबे समय टीम से बाहर हैं। ऐसे में संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। सैमसन की कोशिश इस मौके को पूरी तरह भुनाने की होगी। अगर सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले और विकेटकीपिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वह वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं की पहली पसंद बन सकते हैं।
School students wearing Sanju Samson masks during World Cup trophy tour. pic.twitter.com/wJvZ9l2EMc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 13, 2023