मैच का स्कोरकार्ड
पठान की धुँआधार पारी ने पिछले मैच में जीत दिलवाई थी
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पाँच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ का चौथा मैच आज पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.
भारत इस समय 2-1 से सिरीज़ में आगे है और अगर भारत ये मैच जीत जाता है, तो दक्षिण अफ़्रीका की धरती पर उसकी पहली वनडे सिरीज़ जीत होगी.
भारत पहला एक दिवसीय मैच हार गया था. लेकिन दूसरे और तीसरे एक दिवसीय मैच में उसने रोमांचक जीत हासिल की थी.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
इस मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज़ मुरली विजय की जगह पार्थिव पटेल को मौक़ा दिया गया है, जिन्हें सचिन तेंदुलकर के घायल होने के बाद टीम में जगह दी गई थी.
दक्षिण अफ्रीकी टीम-
ग्रेम स्मिथ, हाशिम अमला, जे बोथा, एबी डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, डू प्लेसिस, इमरान ताहिर,इंगराम, डा मिलर, मॉर्केल, पारनेल, पीटरसन, डेल स्टेन, सोत्सोबे
भारतीय टीम -
महेंद्र धोनी, आर अश्विन, पीयूष चावला, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, विराट कोहली, आशीष नेहरा, मुनाफ़ पटेल, पार्थिव पटेल, युसुफ पठान, रैना, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, श्रीसंत, एम विजय, युवराज सिंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications