Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट का ताज़ा स्कोर

नागपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे खेल का ताज़ा स्कोर.

दूसरे दिन भारत ने पहली पारी ख़त्म करते हुए 441 रन बनाए और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दो विकेट पर 189 रन बना लिए थे.

साइमन कैटिच 92 और माइकल हसी 45 रन पर नाबाद थे.

इससे पहले मैथ्यू हेडन 16 और रिकी पोंटिंग 24 रन बनाकर आउट हुए.

नागपुर टेस्ट के दौरान अब तक कई मायनों में यादगार साबित हुआ है.

हरभजन सिंह 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों के क्लब में शामिल हो गए हैं, वहीं जेसन क्रेज़ा ने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में आठ विकेट लिए हैं.

इससे पहले सचिन ने अपने टेस्ट जीवन का 40 वाँ शतक बनाया था और वीवीएस लक्ष्मण ने अपना सौंवा टेस्ट खेला.

इसी टेस्ट के बाद भारत के सफलतम कप्तान सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं.

नागपुर टेस्ट से ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस सिरीज़ का भी फ़ैसला होना है.

भारत सिरीज़ में 1-0 से आगे है और वह इस पर तभी कब्ज़ा जमा सकता है जब वह या तो नागपुर टेस्ट जीते अथवा ड्रॉ करे.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतकर सिरीज़ बराबर करना चाहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+