भारत और दक्षिण अफ्रीका करेंगे जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी
नई दिल्ली। भारत 2021 में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। एफआईएच ने बताया कि यह जूनियर टूर्नामेंट वर्ष 2021 के अंत में आयोजित किया जाएगा और इसमें अंडर 21 स्तर के प्रतिभशाली हिस्सा लेंगे। वहीं एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा।
एफआईएच ने कहा कि 2021 में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन स्थल और तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं यह पहली बार है कि जब अफ्रीकी महाद्वीप किसी जूनियर हॉकी के विश्वकप की मेजबानी करेगा। एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में विश्व स्तर की सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाएं शामिल होती हैं। एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2021 में दुनिया की 16 टीमें भाग लेंगी।
इनमें छह यूरोप से, मौजूदा चैंपियन भारत सहित चार एशिया से, दो अफ्रीका से और ओसनिया तथा अमेरिका से दो-दो टीमें भाग लेंगी। यूरोप से भाग लेने वाली छह टीमें पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं। इनमें जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, स्पेन, बेल्जियम और फ्रांस शामिल हैं। मौजूदा चैंपियन भारत ने 2016 के विश्व कप फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। स्पेन, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और इंग्लैंड ने जूनियर महिला विश्व कप 2021 में अपना स्थान दर्ज किया है।
महाद्वीपीय क्वालिफायर पूरे 2020 खेले जाएंगे। बता दें कि, 2016 के एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप क्रमशः अर्जेंटीना (महिला) और भारत (पुरुष) ने जीते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
