मैच का स्कोरकार्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पाँचवा और अंतिम वनडे क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
ओर से आशीष नेहरा की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.
इस सिरीज़ में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं.
पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेला गया चौथा वनडे मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ़्रीका ने जीता लिया था.
चौथे वनडे में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य रखा था.
बदले में भारत की स्थिति अच्छी नहीं रही थी और उसने छह विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, उस दौरान ख़राब मौसम के कारण खेल रोक देना पड़ा था और दक्षिण अफ़्रीका को विजयी घोषित कर दिया गया था.
भा रतीय टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ़ पठान, हरभजन सिंह, जहीर ख़ान, पीयूष चावला और मुनाफ़ पटेल.
दक्षिण अफ्रीका की टीम:
ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, मोर्न वान वेक, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, रॉबिन पीटरसन, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications