वनडे का ताज़ा स्कोर
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहला वनडे मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है.
दक्षिण अफ़्रीक़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारत और दक्षिण अफ़्रीक़ा के बीच इस एकदिवसीय सिरीज़ में तीन मैच खेले जाने हैं.
दोनों टीमों में परिवर्तन किया गया है.
मैच का ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
भारतीय टीम में ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह नहीं खेल रहे हैं.
उधर दक्षिण अफ़्रीक़ा टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ नहीं खेल रहे हैं और कप्तानी की कमान ज़ाक कैलिस संभाल रहे हैं.
ये मुक़ाबला काफ़ी दिलचस्प माना जा रहा है.
टेस्ट सिरीज़ में दोनों टीम बराबरी पर रही थीं.
दूसरी ओर वनडे सिरीज़ की जीत से दोनों टीमों की आईसीसी वनडे रैंकिंग पर असर पड़ेगा.
इस समय भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग पर दूसरे स्थान पर है और अगर वो ये वनडे सिरीज़ जीत जाता है तो वो अपना स्थान बरक़रार रख सकता है और अगर हार जाता है तो दक्षिण अफ़्रीक़ा दूसरे स्थान पर क़ब्ज़ा कर लेगा जो इस समय तीसरे स्थान पर है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
