भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य रखा है.
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों की मामूली बढ़त मिली थी लेकिन चौथे दिन के खेल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को मात्र 192 रन पर समेटने के बाद भारत ने भी 55 रन पर चार विकेट खो दिए.
मैच के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 161 रनों की ज़रूरत है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं.
मैच बचाने के लिए भारत को सचिन तेंदुलकर से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है.
चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय सचिन तेंदुलकर 10 और नाइटवाचमैन ज़हीर ख़ान पांच रन बानकर क्रीज पर डटे हुए थे.
टीमें इस प्रकार हैं -
ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन, साइमन कैटिच, रिकी पॉन्टिंग, माइकल क्लार्क, माइक हस्सी, मार्कस नॉर्थ, टिम पेन, नैथन हॉरिट्ज़, बेन हाइफ़ेनहाउस, डग बॉलिंगर और मिचेल जॉनसन
भारत - महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, ज़हीर ख़ान और प्रज्ञान ओझा