भारत-श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड
भारत और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ का पाँचवाँ और अंतिम मैच दिल्ली में खेला जा रहा है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फ़ैसला किया.
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई है, उन पर भारत के धीमी गति से गेंदबाज़ी के कारण दो मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था.
स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
इसके पहले भारत ने कोलकाता में खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका को हरा कर 3-1 से सीरिज़ पर क़ब्ज़ा कर लिया था.
ईडेन गार्डन पर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच के अब तक के सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने श्रीलंका को हराया था.
श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 11 गेंद रहते पूरा कर लिया था.
इस मैच में गौतम गंभीर को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया था लेकिन उन्होंने अपना ये पुरस्कार विराट कोहली को दे दिया था जिन्होंने वनडे मैचों में अपना पहला शतक बनाया था.
भारतीय टीम- धोनी, सहवाग, गंभीर, युवराज, कोहली, रैना, कार्तिक, जडेजा, हरभजन, ज़हीर, नेहरा, त्यागी.
श्रीलंका टीम- थरंगा, दिलशान, संगकारा, जयसूर्या,समरवीरा, कंदंबी, पुष्पकुमार, परेरा, लकमल, रंडीव,वेलेगेदारा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications