वॉटसन ने शानदार शतक लगाया है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली में चल रहा है.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक शेन वाटसन के शतक और कप्तान पोंटिंग के 71 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 224 रन बनाए थे.
मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनके गेंदबाजों के लिए और कप्तान के तौर पर खुद उनके लिए यह एक अहम मैच है.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
शार्ट पिच गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों के सवाल पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है, 'समाधान आसान है, अगर आप 'हुक' या 'पुल शॉट' नहीं लगा सकते तो बेहतर है कि उन गेंदों को छोड़ दें.
भारतीय टीम ने पिछले दो टेस्ट मैच ड्रॉ ज़रुर किए हैं लेकिन गत दो बर्षों टीम ने कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है.
टीमें इस प्रकार हैं -
ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन, साइमन कैटिच, रिकी पॉन्टिंग, माइकल क्लार्क, माइक हस्सी, मार्कस नॉर्थ, टिम पेन, नैथन हॉरिट्ज़, बेन हाइफ़ेनहाउस, डग बॉलिंगर और मिचेल जॉनसन
भारत - महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, ज़हीर ख़ान और प्रज्ञान ओझा