तीसरे टेस्ट का स्कोर
जैक्स कैलिस ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी शतक बनाया
केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ़्रीका मज़बूत स्थिति में पहुंच गया है और भारत के सामने जीत के लिए आखिरी दिन 340 रनों का लक्ष्य रखा है.
ऐसा कम ही हुआ है जब कोई टीम मैच के अंतिम दिन तीन सौ से अधिक रन बनाकर मैच जीती हो लेकिन जानकारों का कहना है कि मैच रोमांचक भी हो सकता है.
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 362 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 340 रन बनाने हैं जो असंभव नहीं तो मुश्किल ज़रुर दिखता है.
इससे पहले दोनों टीमें एक-एक टेस्ट जीत चुकी हैं और यह इस सिरीज़ का अंतिम टेस्ट है.
दक्षिण अफ्रीका:
ग्रैम स्मिथ (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी वेलियर्स, ऐशवेल प्रिंस, मार्क बाउचर, डेल स्टेन, मार्ने मॉर्केल, पॉल हैरिस और लोनवाबो सोत्सोबे.
भारत:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और एस श्रीसंत.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
