विश्व कप के लिए खुली एक और खिलाड़ी की किस्मत, टीम इंडिया का हिस्सा बनेगा ये गेंदबाज
नई दिल्ली। विश्व कप के लिए किसी भी टीमें फेरबदल की अंतिम तारीख 23 मई है। उसके बाद सदस्य देशों को अपनी टीमों में बदलाव के लिए पहले आईसीसी से अनुमति लेनी होगी। हालांकि विश्व कप खेलने वाले सभी देशों ने बहुत पहले ही अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, लेकिन साथ ही कुछ फेरबदल की गुंजाइश भी छोड़ दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग सभी टीमें विश्व कप से पहले किसी ना वनडे या टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रही हैं। इस सीरीज में अगर कोई विशेष खिलाड़ी शानदार खेल दिखाता है तो उसको विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है।

अभी खुले हैं विश्व कप की टीम के दरवाजें-
पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ऐसे ही खिलाड़ी हैं। लेकिन भारत के साथ कोई स्थिति नहीं है कि उसको अपने किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना हो। इसके बावजूद विश्व कप की टीम इंडिया में भी किसी अच्छे खिलाड़ी के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। इस बात का उदाहरण हम अंबाती रायडू और ऋषभ पंत के केस में देख चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम की रिजर्व लिस्ट में शामिल हैं।

ईशांत शर्मा हुए टीम इंडिया में शामिल-
अब इस फेहरिस्त में एक ऐसा ही नाम जुड़ गया है ईशांत शर्मा का। ईशांत इस समय देश के सबसे ज्यादा अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और वे नवदीप सैनी के साथ भारतीय तेज अटैक का स्टेंडबाई हिस्सा बन गए हैं। बता दें कि शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 10 विकेट लेने के अलावा 7.65 की इकॉनमी से रन दिए हैं। फिलहाल दिल्ली की टीम टूर्नामेंट के प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है। ऐसे में ईशांत के पास अच्छा प्रदर्शन करने के और भी मौके हैं।
IPL 2019: कोहली से बहस के बाद दरवाजा तोड़ने वाले अंपायर पर BCCI नहीं करेगा कार्रवाई

नवदीप सिंह सैनी और ईशांत-
बीसीसीआइ के सूत्र की माने तो नवदीप सैनी रिजर्व तेज गेंदबाज के तौर पर अभी भी पहली पसंद हैं जबकि ईशांत शर्मा दूसरे विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगे। आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के अलावा ईशांत का चयन इस वजह से भी किया गया है क्योंकि उन्हें इंग्लिश कंडीशन में गेंदबाजी करने का काफी अनुभव है। इस तरह से ईशांत अब मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्ववर कुमार जैसे मुख्य तेज गेंदबाजों के अलावा नवदीप सैनी के साथ रिजर्व गेंदबाज की भूमिका में होंगे। गौरतलब है कि टीम इंडिया में नेट गेंदबाज के तौर पर खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चहर का चयन हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
