For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व कीवी ऑलराउंडर ने माना ऑस्ट्रेलिया ही है फेवरेट, क्यूंकि न्यूजीलैंड के पास नहीं है ये खिलाड़ी

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच का नतीजा आने में कुछ घंटे बाकी है लेकिन कंगारूओं के पक्ष में हवा बहने लगी है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जब ये दोनों पहुंची तो सबको लगा की रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन फाइनल दिन तक आते-आते जैसे कुछ दिग्गजों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और ऑस्ट्रेलिया को इस मैच का क्लियर फेवरेट घोषित कर दिया है। सुनील गावस्कर, केविन पीटरसन जैसे पूर्व खिलाड़ी मानते हैं कि कीवियों के पास अच्छी टीम है लेकिन जितेगा ऑस्ट्रेलिया ही।

अगर टी20 वर्ल्ड कप 2021 की कहानी को देखा जाए तो बात न्यूजीलैंड के पक्ष में जाती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि अब तक जो भी फेवरेट रहा वो बाहर होता गया। भारत सबसे पहले बाहर हुआ, फिर इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसे दो पसंदीदा सितारे बुझ गए। कौन जानता है कि सबकी नजरों में पीछे चल रहे कीवी नए फेवरेट ऑस्ट्रेलिया को चौंका दें।

फिलहाल तो पूर्व कीवी ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिश का भी कहना है कि ऑस्ट्रेलिया को लेकर जीतने की बातचीत चल रही है और यह सही भी है क्योंकि डेवॉन कॉन्वे के बिना न्यूजीलैंड अब कंगारूओं के सामने दावेदार नहीं रहा है।

स्टाइरिश का मानना है कि कॉन्वे के जाने से बहुत कुछ चला गया है। वे स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए कहते हैं कि, कॉन्वे का जाना बहुत बड़ा नुकसान है। कॉन्वे नहीं है तो ऑस्ट्रेलिया फेवरेट के तौर पर उभरेगा ही। कॉन्वे एक चतुर क्रिकेट हैं और बहुत ऊंचे दर्जे के खिलाड़ी हैं। वे आमतौर पर नंबर चार पर बैटिंग नहीं करते लेकिन टीम उनको मीडिल ऑर्डर में रखती है क्योंकि कॉन्वे स्पिन के खिलाफ बेहतरीन हैं।

स्टाइरिश सवाल करते हैं कि, तो न्यूजीलैंड की टीम एडम जांपा का मुकाबला कैसे करेगी जो बहुत शानदार रहे हैं। ग्लेन फिलिप एक विकेटकीपर हैं लेकिन उनको एक बड़े गेम की जरूरत है।

स्टाइरिश ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड के स्पिनरों और ग्लेन मैक्सवेल के बीच की जंग ही मैच का फैसला करेगी। उनका मानना है कि ईश सोढ़ी या मिशेल सेंटनर को मैक्सवेल को रोकना होगा। अपनी फील्डिंग को सही करना बहुत अहम है, बाकी लोग सोचते हैं कि मैक्सवेल कुछ गलती करेंगे लेकिन उनकी मैच जिताने की क्षमता पर आप कभी शक नहीं कर सकते।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 15:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+