Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs PAK, World Cup 2019: मैच से पहले सरफराज ने इंडिया लेकर कही ऐसी बात, हैरान रह गए रमीज राजा

लंदन। वर्ल्ड कप के 22वें मैच में भारत का मुकाबला रविवार को पाकिस्तान से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान हो रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टीम इंडिया और पाकिस्‍तान के बीच विश्‍व कप में यह सातवीं भिड़ंत हैं। इससे पहले विश्‍व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले गए और हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। मैच से पहले रविवार को टॉस के बाद कमेंट्री कर रहे रमीज राजा और पाकिस्तान के कप्‍तान सरफराज अहमद के बीच बातचीत हुई। इस दौरान सरफराज ने रमीज को एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वे सन्न रह गए।

रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ने पर जब कमेंट्रेटर रमीज राजा ने पाकिस्तान के कप्‍तान सरफराज अहमद से पूछा कि, आपने टीम में दो बदलाव किए हैं और वो भी भारत के खिलाफ, क्‍या ये अच्‍छा विकल्‍प है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए। सरफराज ने कहा कि जी हां यही फैसला है क्‍योंकि दोनों ही बेहतरीन स्पिनर हैं और भारतीय बल्‍लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं। उम्‍मीद है कि वे बेहतर परिणाम देंगे।

जब रमीज ने सरफराज से पूछा कि, अब तक हुए विश्वकप मुकाबलों में भारत ने 6-0 की बढ़त ले रखी है। आप इस मुकाबले को कैसे देखते हैं और आपने अपनी टीम के लड़कों को क्‍या कहा? इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि, रमीज भाई भारत-पाकिस्‍तान मैच हमेशा बड़ा होता है। जैसा आपने कहा कि हम 0-6 से पीछे है, लेकिन हम इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहे हैं। मैंने अपने लड़कों से कहा है कि वह अपना बेस्‍ट गेम खेले और मैच के नतीजे के बारे में बिलकुल भी नहीं सोचे। सरफराज के इस जवाब से रमीज हैरान रह गए।

दरअसल सरफराज का जवाब रमीज के लिए इसलिए भी दंग करने वाला रहा क्‍योंकि पाकिस्तान के कप्तान रमीज के सवालों का बड़ी बेरुखी के साथ जवाब दे रहे थे। सरफराज ने रमीज राजा के किसी सवाल का सही जवाब नहीं दिया । वह पूरे समय अलग अंदाज में ही बात करते दिखे।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 17:35 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+