रैपर ने दिया बीबीसी को इंटरव्यू, बोला- सेरेना विलियम्स के साथ मैंने बनाए शारीरिक संबंध, एज गैप के चलते हुआ था ब्रेकअप
नई दिल्ली। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बीबीसी के साथ इंटरव्यू में अमेरिकन सिंगर और रैपर ने जो खुलासा किया है वो बेहद हैरान करने वाला है। इस इंटरव्यू में सिंगर और रैपर शॉन किंग्स्टन ने अपने और सेरेना विलियम्स के संबंधों को लेकर हैरान कर देने वाले खु लासे किए और ब्रेकअप की वजह भी बताई। इस इंटरव्यू के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया में इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं।

सेरेना विलियम्स के साथ बनाया संबंध
27 साल के अमेरिकन सिंगर और रैपर शॉन किंग्स्टन ने बीबीसी के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के साथ सेक्स कर चुके हैं। बीबीसी रेडियो वन के साथ इंटरव्यू के दौरान किंग्स्टन ने कहा कि वो वो सेरेना विलियम्स के साथ सो चुके हैं। उन्होंने और भी कई बातों का खुलासा किया।

अमेरिकी एक्ट्रेस के साथ सोने की चाहत
इंटरव्यू के दौरान किंग्स्टन से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो किस हॉलिवुड एक्ट्रेस के साथ शादी करेंगे। इस सवाल के जवाब में किंग्स्टन ने कहा कि वो एक्ट्रेस लॉरेन के साथ शादी करना चाहेंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो किसके साथ सोना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन गुड के साथ सोना चाहेंगे।

ब्रेकअप की वजह
इंटरव्यू के दौरान किंग्स्टन से पूछा गया कि किस पॉपुलर सैलेब्रिटी के साथ उनका संबंध रह चुका है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने जो कहा उसे जानकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने बिना देर किए कहा कि उनका संबंघ सेरेना विलियम्स के साथ रह चुका है। उन्होंने बताया कि वो सेरेना से कुछ साल पहले मिले थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। साल 2011 में कुछ महीने दोनों साथ रहे थे। शॉन किंग्स्टन ने कहा कि उस दौरान उन्होंने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे।

अच्छी दोस्त है सेरेना
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि सेरेना के साथ उनके संबंध आज भी अच्छे हैं। वो दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उम्र में काफी अंतर होने की वजह से वो शादी नहीं कर पाए और उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने कहा कि भले ही हम रिलेशनशिप में न हो, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications