दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में जगह को लेकर हुआ फेरबदल

नई दिल्ली: टीम इंडिया इस समय कैरेबियाई दौरे पर ODI सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच 8 अगस्त को बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त घोषित करना पड़ा। तीन मैचों की इस सीरीज के बाद भारत को इस दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। ये दौरा 3 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का घरेलू सत्र शुरू हो जाएगा। इसी सत्र में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट मैचों की जगहों में अदला-बदली कर दी गई है। एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जाएगा और जबकि तीसरा टेस्ट मैच रांची में खेला जाएगा।

इससे पहले दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर तक रांची में और तीसरा टेस्ट 19 से 23 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाना शेड्युल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासकों की समिति ने इस मामले में संबंधित राज्य क्रिकेट बोर्ड का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

बताया गया है कि दूसरे टेस्ट मैच की तारीख दुर्गा पूजा के त्यौहार से टकरा रही थी। ऐसे में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से बदलाव के लिए अनुरोध किया था।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर 15 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच तक तीन टी20 और इतने ही टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी20 मैच धर्मशाला में 15 सिंतबर से खेला जाएगा जबकि पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत को अपने घरेलू सत्र में अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है।

Story first published: Friday, August 9, 2019, 10:49 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+