For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलकाता टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, भुवनेश्वर के पंजे से भारत मजबूत

By Anujkumar Maurya

कोलकाता कोलकाता टेस्ट में आज दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार के पांच विकेट की बदौलत भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

कोलकाता के इडन गार्डन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

भारत के पहली पारी के 316 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 128 रन पर ही अपने सात विकट खो दिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 188 रन पीछे है।

दूसरा दिन भारत के भुवनेश्वर कुमार के नाम रहा। भुवी ने न्यूजीलैंड के सात में से पांच विकेट अपने नाम किए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की ओर से ल्युक रोंकी (35) और रोस टेलर (36) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने कुछ संघर्ष कर सके। दूसरे दिन का काफी समय का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।

भारत की पहली पारी के 316 रन पर सिमटने के बाद बल्लेबाजी के लिए आई न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई। न्यूजीलैंड के 3 विकेट 23 रन के स्कोर पर ही गिर गए। इसके बाद ल्युक और टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पारी को 23 से 85 तक पहुंचाया।

85 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर ल्युक रोंकी 35 रन बनाकर एलबीडब्लयू हो गए। इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो एक के बाद एक न्यूजीलैंड को तीन झटके लगे।

तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। टॉम लाथम 1 रन बनाकर शमी के शिकार हुए। इसके बाद भुवनेश्वर ने पहले मार्टिन गुप्टिल को 13 के निजी स्कोर पर बोल्ड किया और हेनरी निकोल्स को चलता कर कीवियों को तीसरा झटका दिया।

इससे पहले भारत की पहली पारी 316 रन पर सिमट गई। कल के खेल 239 रन पर सात विकेट के आगे खेलते हुए भारत के बचे तीन बल्लेबाज स्कोर में 77 रन जोड़कर आउट हो गए।

भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 87 और अजिंक्य रहाणे ने 77 रन का पारी खेली। रिद्धिमान साहा 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इन के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 3 खिलाडियों को आउट किया। नील वेगनर, ट्रेंट बोल्टऔर जीतन पटेल को 2-2 विकेट मिले।

मालूम हो कि भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर ये 250वां टेस्ट मैच है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया एक शून्य से आगे है। भारत ने अपने 500वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 197 रन से शिकस्त दी थी।

कैसा रहा था कल का खेल

कल के खेल में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। 46 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 3 विकेट खो दिए थे।

यहां तक की कप्ताान विराट कोहली भी महज 9 रन बनाकर चलते बने। आपको बता दें कि कल के खेल में टीम इंडिया में शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई थी, जबकि दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले गौतम गंभीर को अंडर 11 में जगह नहीं मिली थी।

वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पेट खराब होने की वजह से इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रॉस टेलर कप्तानी कर रहे हैं और उनके स्थान पर हेनरी निकोल्स को खेलने का मौका मिला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+