प्रो कबड्डी लीग 2019: तेलुगु टाइटंस को मिली सीजन की पहली जीत
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में आखिरकार तेलुगु टाइटंस की टीम को पहली जीत मिल गई है। टाइटंस ने विशाल भारद्वाज के हाई 5 की दम पर गुजराज फॉर्च्युनजायंट्स को 30-24 से मात दे दी।
सिद्धार्थ देसाई ने 7 रेड अंक झटके लेकिन ये तेलुगु टाइटंस की 16 टैकल अंकों वाली परफारमेंस थी जिसने इस टीम को सीजन की पहली अदद जीत दिलाने में मदद की। इस मैच में देसाई भाईयों ने एक सफल रेड के साथ टाइंटस की शुरुआत अच्छी की। बाद में फिर से दो रेड और लगाई गई 9-4 की लीड ले ली।
फॉर्च्युनजायंट्स ने शाम का पहला अंक हासिल किया। देसाई ने इसके बाद लगातार तीन सफल रेड लगाई जिसके जवाब के तौर पर फॉर्च्युनजायंट्स ने अमित कुमार की टैकलिंग से दिया। ब्रेक के समय तक टाइटंस को 17-13 की छोटी सी बढ़त हासिल थी।
इसके बाद फॉर्च्युनजायंट्स ने मैच में कुछ दमदार प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की लेकिन नाजुक समय पर तेलुगु टाइटंस के कप्तान अबोजर ने अपने खेल का स्तर ऊपर लाते हुए पहले फॉर्च्युनजायंट्स के सबसे सफल सीजन रेडर गुलिया को चलता किया और बाद में अपनी टीम की लीड 6 अंक तक पहुंचा दी।
यह 6 अंकों का गैप मैच में फिर आखिर तक बरकरार रहा और टाइटंस को पहली सीजन जीत मिल गई। इस मैच के टॉप परफॉरमर्स इस प्रकार रहे-
गुजरात फार्च्यूनजायंट्स -
टॉप रेडर - रोहित गुलिया
टॉप डिफेंडर - परवेश भैंसवाल
तेलुगु टाइटन्स -
टॉप रेडर - सिद्धार्थ देसाई
टॉप डिफेंडर - विशाल भारद्वाज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
