रणजी ट्रॉफी मैच में बड़ी चूक! गौतम गंभीर-ईशांत शर्मा खेल रहे थे तभी कार लेकर पिच पर जा पहुंचा शख्स
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में एक शख्स कार लेकर मैदान पर घुस गया और उसने पिच पर ले जाकर रोक दी। उसने दो बार कार को पिच पर चलाया। बता दें कि इस मैच में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे थे। ये दिग्गज खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला है।

पालम के एयरफोर्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की घटना
पालम के एयरफोर्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे यूपी और दिल्ली के मैच के दौरान एक शख्स गाड़ी लेकर पिच तक पहुंच गया। ये घटना शाम 4 बजकर 40 मिनट पर घटी। ये घटना बेहद ही हैरान करने वाली है क्योंकि इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे थे और एक अनजान शख्स गाड़ी लेकर पिच तक पहुंच गया और उसे कहीं रोका भी नहीं गया।

जानबूझकर मैदान के अंदर गाड़ी घुसाई!
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबित पिच तक गाड़ी लेकर पहुंचे शख्स का नाम गिरीश शर्मा है और उसका दावा है कि उसे गेट पर कोई सुरक्षा अधिकारी या गार्ड नहीं मिला और वो रास्ता भटक गया था। हालांकि ये माना जा रहा है कि वो शख्स झूठ बोल रहा है। उसने जानबूझकर मैदान के अंदर गाड़ी घुसाई और पिच के ऊपर दो बार गाड़ी चलाई।

दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे थे मैच
बता दें कि जब ये शख्स कार लेकर मैदान पर घुसा तब गौतम गंभीर, सुरेश रैना, ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत जैसे धाकड़ खिलाड़ी खेल रहे थे। खिलाड़ियों और अंपायरों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
