कुलदीप यादव ने किया खुलासा, कैसे मोइन अली की 'मार' के बाद धोनी ने की उनकी मदद
नई दिल्ली। कुलदीप यादव आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। आईपीएल 2019 में बेहद कमतर प्रदर्शन करने वाला ये बाए हाथ का फिरकी गेंदबाज धोनी को लेकर दिए कथित बयान के कारण चर्चाओं में छाया हुआ है। शुरुआती खबरों के मुताबित इस बयान में कुलदीप ने कहा था कि धोनी हमेशा सही साबित नहीं होते हैं लेकिन आप उनको ये बात नहीं कह सकते। देखते ही देखते इस खबर ने तूल पकड़ लिया और बाद में कुलदीप को खुद सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। कुलदीप ने साफ कहा कि उन्होंने ना तो ऐसा बयान दिया है और ना ही धोनी के लिए उनकी ऐसी कोई राय है।

धोनी को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं कुलदीप-
कुलदीप ने मीडिया को भी आड़े हाथों लेकर बात को तोड़-मरोड़कर पेश करने का दोषी भी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पता नहीं क्यों लोगों को अफवाहें फैलाने में इतना मजा आता है। अंत में कुलदीप ने धोनी के लिए अपना सम्मान प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी भी पोस्ट की थी। अब कुलदीप फिर से चर्चाओं में हैं और इस बार भी कारण हैं महेंद्र सिंह धोनी। इसकी पृष्ठभूमि में जाने के लिए आपको बता दें कि कुलदीप ने आईपीएल के गत सीजन में बड़ा ही दयनीय प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में भरपूर पिटाई खाते हुए महज 4 विकेट लिए थे।

मोइन अली की वो 'दर्दनाक मार'
इसी सीजन में एक मैच ऐसा भी हुआ था जिसमें कुलदीप की आंखों में आंसू आ गए थे। यह मैच आरसीबी के खिलाफ हुआ था और मोइन अली ने कुलदीप के खिलाफ भरपूर शॉट्स खेले थे। इस मैच में कुलदीप ने 4 ओवर में 26 रन दिए थे। एक ओवर कुलदीप का ऐसा भी रहा जब मोईन अली ने उन्हें 26 रन जड़ दिए। इसके बाद दर्शकों ने कुलदीप को बाउंड्री पर जब रोते हुए देखा तो सब सन्न रह गए। कुलदीप ने एक बार उस पल को याद करते हुए बताया है कि धोनी ने कैसे उनकी बुरे समय में सहायता की थी।
इरफान पठान ने रचा इतिहास, बड़ी लीग की नीलामी में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

धोनी के मैसेज ने दी नई प्रेरणा-
कुलदीप ने बताया कि उस समय मेरी मानसिक स्थिति नकारात्मक नहीं थी लेकिन यह सकारात्मक भी नहीं थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वे जानते थे मोइन अली को कैसे आउट किया जा सकता है लेकिन वे अपने प्लान पर अमल नहीं कर सके और वो मैच भी हमने हाथ से गंवा दिया था। कुलदीप ने बताया कि मैच के बाद वे काफी दुखी थे। इसी बीच उनके पास धोनी का मैसेज आया और उन्होंने काफी हौसला बढ़ाया। धोनी ने अपने मैसेज में कुलदीप को अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कहा। धोनी के इस मैसेज ने कुलदीप को उस समय मुश्किल परिस्थियों से उभारने में काफी मदद की थी। हालांकि कुलदीप के लिए आईपीएल 2019 खराब ही रहा लेकिन अब विश्व कप में सबको कुलदीप और चहल की जोड़ी से पुराने जादू की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
