Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया स्पेशल VIDEO- कहां हैं स्टीव स्मिथ?

नई दिल्ली। बॉल टेपरिंग कांड के बाद रातों-रात हीरो से विलेन बने कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को लेकर इस बार आईपीएल में काफी अटकलें लगाई जा रही थी। सभी के अपने-अपने कयास थे जिसके मुताबिक कोई कह रहा था कि स्मिथ राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे तो कोई कह रहा था कि नहीं होंगे। और तो और जब स्मिथ के राजस्थान की टीम से खेलने की खबर आने लगी तो उनको कोहनी की चोट ने अपना शिकार बना लिया और एक बार फिर से स्टीव स्मिथ के आईपीएल में खेलने को लेकर प्रश्नचिह्न लग गया।

अब राजस्थान रॉयल्स ने इन सभी घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए एक वीडियो बनाया है जिसमें स्मिथ को लेकर पूछे गए सवालों के कई स्क्रीनशॉट्स लिए गए हैं। सभी में यही सवाल है- आखिर कहा हैं स्टीव स्मिथ?

लेकिन इस वीडियो के अंत में सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा। जी हां, इस वीडियो के अंत में आपको और कोई नहीं बल्कि खुद स्टीव स्मिथ नजर आएंगे। स्मिथ इस वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं स्टीव स्मिथ हूं। राजस्थान रॉयल्स फैमिली का हिस्सा बनने के लिए जयपुर आ चुका हूं। आईपीएल शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।' आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ना है। यह मैच 25 मार्च को सांय 8 बजे खेला जाएगा।

आपको बता दें इससे पहले स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दुबई में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा भी बने थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान हुई बॉल टैंपरिंग घटना की वजह से एक साल का बैन झेलने के बाद आखिरकार इन दो कंगारू दिग्गजों को अपनी टीम के साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका एक बार फिर से मिला। इस दौरान दोनों सीनियर खिलाड़ियों का टीम स्टाफ और खिलाड़ियों ने खुले दिल से स्वागत किया। इस स्वागत से अभिभूत वार्नर ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे हम कहीं गए ही नहीं थे। लड़कों ने हमारी वापसी को तहे दिल से स्वीकार किया और ये शानदार है।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 13:29 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+