Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखें कैसे शिमरोन हेटमायर ने जडेजा को ठोका दमदार छक्का, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। विंडीज की जीत के हीरो रहे शिमरोन हेटमायर जिन्होंने 11 चाैके व 7 छक्के लगाकर 106 गेंदों में 139 रन बनाए। हेटमायर को उनकी इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड से भी नवाजा गया। हेटमायर ने अपनी पारी दाैरान उस समय स्टेडियम में बैठे दर्शकों को गर्दन ऊंची उठाने पर मजबूर कर दिया जब उन्होंने स्पिनर गेंदबाज रविंद्र जडेजा को दमदार छक्का ठोका।

हेटमायर के बल्ले से यह छक्का देखने को मिला 36वें ओवर में। हेटमायर ने इस ओवर की चाैथी गेंद पर जडेजा को छक्का जड़ा, लेकिन इसकी अगली गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर जो छक्का लगा वो सीधा स्टेडियम के बाहर गया, जिसे सब देखते ही रह गए। जडेजा ने गेंद बिल्कुल आगे रखी, जिसे हेटमायर ने लाॅन्ग आन की तरफ 6 रन के लिए भेज दिया। गेंद सीधी स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इस दनदनाते छक्के को देख कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जडेजा पूरी तरह से बेबस दिखे। वो 10 ओवर में 58 रन दे बैठे, साथ में कोई विकेट भी नहीं निकाल सके। वहीं हेटमायर सबसे कम पारियों में शुरूआती करियर के 5 शतक लगाने वाले विंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हेटमायर ने महज 38 पारियों में 5 शतक लगा दिए। उन्होंने शाई होप का रिकाॅर्ड तोड़ा जिन्होंने विंडीज के लिए 46 पारियों में शुरूआती 5 शतक लगाए थे। मैच के बाद हेटमायर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इतनी ताकत कहां से आ रही है। मैं जितनी मेहनत कर सकता हूं उतनी हिट करने की कोशिश कर रहा हूं। यह शतक मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जीत के बाद चेहरे पर मुस्कान लाना हमेशा अच्छा लगता है।

Story first published: Monday, December 16, 2019, 16:05 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+