For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हाथ में तलवार लेकर धोनी की बेटी जीवा ने गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के साथ हैं। धोनी लद्दाख में 73वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हुए जहां उन्होंने तिरंगा भी लहराया। लद्दाख पहुंचकर धोनी ने आर्मी जनरल हॉस्पिटल का दौरा किया और मरीजों से मुलाकात की। धोनी सेना में अपनी भूमिका निभाकर छाए हुए हैं, लेकिन उनकी प्यारी बेटी जीवा भी अपने पापा से कम नहीं है। वो भी स्वतंत्रता दिवस के दिन हाथ में तलवार लेते हुए देशभक्ति गाना गाती दिखाई दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैंस को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीवा का नया अंदाज देखने को मिला है। जीवा अपने स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चों संग नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं... गीत भी गाया। जीवा के स्कूल में एक कार्यक्रम में सभी बच्चों को फैंसी ड्रैस में कार्यक्रम पेश करना था। बात जब अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन की हो तो भला जीवा कैसे पीछे रही सकती थी। ऐसे में जीवा भी स्टेज पर पहुंच गई और वहां भी अपनी चुलबुली पेशकश से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में कोई महात्मा गांधी बनकर आया तो कोई बच्चा जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में दिखा, वहीं जीवा झांसी की रानी के अवतार में नजर आईं।

जीवा ने एक हाथ में तलवार और दूसरे में ढाल पकड़ रखी थी। उन्होंने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी। जीवा अपनी प्यारी-प्यारी हरकतों से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं और धोनी के साथ-साथ जीवा के प्रशंसकों की तादाद भी कुछ कम नहीं है। जीवा जो कुछ भी करती हैं वो देखने वालों को बहुत पसंद आता है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में जीवा का नया अंदाज देखने को मिला है, जो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।

Story first published: Thursday, August 15, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+