आई लीग: महिलाओं के सम्मान में बेंगलुरू एफसी ने पहनी गुलाबी जर्सी
चेन्नई। 8 मार्च को अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए इज्जत को जाहिर करते हुए बेंगलुरू एफसी के खिलाड़ी गुलाबी जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे हैं। बुधवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी और चेन्नई एफसी की टीमें आमने-सामने हैं।
13 वें राउंड में चेन्नई के खिलाफ अपने मैच से पहले बेंगलुरू एफसी के ट्विटर अकाउंट से कप्तान सुनील छेत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और महिलाओं के लिए टीम की तरफ से सम्मान जाहिर किया। ट्वीट करते हुए लिखा गया, हमारे दिल में, हमारे मन और हमारी बांहों पर आज और हर दिन, हमारे जीवन में महिलाओं का सम्मान है।
आई लीग में आईजोल 13 मैचों में 9 जीत की मदद से 29 अंक लेकर सबसे ऊपर है। जबकि ईस्ट बंगाल दूसरे और मोहन बागान तीसरे पायदान पर है। बेंगलुरू एफसी आज अपना 12वां मैच खेल रही है, इससे पहले 11 मैचों में टीम के 16 अंक हैं और वो अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है। वहीं चेन्नई एफसी के 12 मैचों में 9 अंक हैं और वो 9वें पायदान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

