FIFA U-17: USA के खिलाफ हर किसी की जुबां पर था कोमल थाटल का नाम, मैनचेस्टर यूनाइटेड भी गड़ाए है नजरे
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच फुटबाल का ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। हालांकि पहले मैच में USA ने मेजबान भारत को 3-0 से हरा दिया। मैच में यूएसए की तरफ से कप्तान जोस सार्जेंट, क्रिश डरकिन और एंड्रयू कार्लटन ने एक-एक गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत भले ही ये मैच हार गया हो लेकिन दो खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के गोलकीपर धीरज और कोमल थाटल की।

सबसे क्रिएटिव खिलाड़ी हैं कोमल
कोमल थाटल भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े टैलेंट माने जाते हैं। वह भारतीय अंडर-17 नेशनल टीम के सबसे क्रिएटिव खिलाड़ी भी हैं। कोमल जूनियर नेशनल सेट अप में पिछले तीन साल से खेल रहे हैं और अपनी गोलस्कोरिंग और बॉल पर एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं।

ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं कोमल
सिक्किम में जन्मे कोमल थाटल मौजूदा भारतीय टीम के प्रमुख प्लेमेकर हैं। कोमल ने ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ एक-एक गोल करके अपनी पहचान साबित की है। वे वर्तमान टीम में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। अंडर-17 टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और टीम इंडिया के लिए 42 कैप्स जीत चुके धीरज ने भी अमेरिका के ख़िलाफ अपना दम दिखाते हुए साबित कर दियाकि वह इंडिया के नंबर-1 गोलकीपर हैं। टीम इंडिया की यह हार और भी बड़े अंतर से हो सकती थी, अगर धीरज अपने बेस्ट पर नहीं होते।

भीड़ से आई आवाज- कोमल को बॉल दो
कोमल की बात करें तो सिक्किम के इस लड़के ने गोल करने के अलावा वो सब कुछ किया जो एक खिलाड़ी अपनी टीम के लिए करता है। कोमल की स्किल और उनके हुनर का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हो कि खेल के बीच-बीच में आवाज आ रही थी कि 'बॉल कोमल को दो..' कोमल ने ब्राजील और उरुग्वे जैसी टीमों के अलावा उन्होंने इटली के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी गोल दागा था। ये भी अपने आप में सोचने वाली बात है कि खचाखच दर्शकों से भरे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कोमल का नाम क्राउड के द्वारा लिया जाने वाला दूसरा नाम था। पहला पीएम मोदी का था जो खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने गए थे।

कोमल को देखने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भेजी टीम
ब्राउन स्टाइलिश हेयर कलर वाले इस लड़के की दीवनगी इस कदर है कि इंग्लैंड का सबसे बड़ा क्लब इस पर नजरें गड़ाए बैठा है। जी हां, दरअसल थाटल को 20 बार की इंग्लिश चैंपियंस मैनचेस्टर यूनाइटेड स्काउट कर रही है। बंगाली डेली आजकल की रिपोर्ट के मुताबिक इस युवा फॉरवर्ड पर यूनाइटेड अपनी नज़र बनाए हुए है और फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने थाटल का गेम देखने के लिए अपने स्काउट्स भी भेजे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
