Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने किया एक साथ दो कंपनियों का प्रचार, कोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से विज्ञापन विवाद में फस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिटनेस का सामान बेचने वाली एक कंपनी ने धोनी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो फिटनेस ब्रांड का प्रचार करके मुश्किल में बढ़ गए अब फिटनेस से जुड़े सामान बेचने वाली दो कंपनियों का विज्ञापन करने के मामले में हाई कोर्ट ने धोनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। धोनी पर आरोप है कि उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों को तोड़ते हुए फिट-7 के विज्ञापन के लिए शूट किया है।

स्पोर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (SWPL) के पार्टनर विकास अरोड़ा ने ये याचिका दायर की है, उनका कहना है कि उनकी कंपनी के कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक धोनी किसी दूसरी फिटनेस कंपनी का विज्ञापन नहीं कर सकते हैं। लेकिन अनुबंध की शर्तो को तोड़ते हुए उन्होंने विरोधी कंपनी फिट-7 के लिए विज्ञापन किया है। हाईकोर्ट ने नोटिस केवल धोनी को ही नहीं बल्कि एसडब्ल्यूपीएल व फिट-7 के डायरेक्टर्स को भी भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।

SWPL में 33% की भागीदारी रखने वाले विकास अरोड़ा ने अपनी अपील में कहा कि कंपनी के डायरेक्टर धोनी के खिलाफ नहीं जाना चाहते हालंकि उन्होंने अनुबंध तोड़ा है। गौरतलब है कि जहां अरोड़ा ये कह रह हैं कि उन्होंने याचिका कंपनी की ओर से दर्ज की है, वहीं एसडब्ल्यूपीएल की ओर से कहा गया है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+