For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब धोनी के रन आउट होते ही पवेलियन में फफक पड़े रोहित, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। भारत की सेमीफाइनल में हार से जितने निराश फैंस हैं उतने ही टीम के खिलाड़ी भी हैं। हालांकि खिलाड़ियों के लीग स्टेज मैचों में दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन भरपूर करवाया। लेकिन शायद टीम का सफर सेमीफाइनल तक ही था, जहां उन्हें न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में अगर किसी भारतीय बल्लेबाज ने सबको अपने प्रदर्शन से चाैंकाया तो वो ओपनर रोहित शर्मा रहे जो महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही पवेलियन में फफक पड़े।

रोहित सेमीफाइनल में सिर्फ 1 रन ही बना सके जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई। रोहित के चेहरे पर इस हार का दुख साफ झलक रहा था। झलके भी क्यों ना आखिरी उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया जो हमेशा याद किया। रोहित ने 9 मैचों में 648 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक के साथ 5 शतक शामिल रहे। रोहित दुनिया के इकलाैते ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने आईसीसी विश्व कप के किसी एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए हों। भारत की तरफ से इस विश्व कप में रोहित हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 67 चाैकों के साथ 14 छक्के भी उड़ाए।

गाैरतलब है कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत 1983 व 2011 में खिताब जीत चुका है। इस बार सुनहरा माैका था लेकिन अंत में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन भारी पड़ा गया।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+