#virushka: 'जन्नत' में हनीमून मनाने के बाद अब फिनलैंड पहुंचे विराट-अनुष्का, इश्क का छाया है खुमार

रोम। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा इस समय देश-दुनिया से दूर अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। खबर है कि अनुष्का-विराट इस वक्त अपने हनीमून के दूसरे पायदान यानी फिनलैंड पहुंच चुके हैं, रोम की बर्फिली वादियों से निकलकर दोनों सितारे इस वक्त फिनलैंड की खूबसूरत नजारों के बीच अपने जीवन के खूबसूरत पल बिता रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ने इसी महीने की 11 तारीख को इटली में हिंदू परंपरा से एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए हैं।

इससे पहले अनुष्का ने रोम से अपने हनीमून की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो विराट के साथ थीं, उन्होंने हाथ में अंगूठी पहन रखी थी और मेंहदी लगा रखी थी। खबर है कि विराट ने जो अंगूठी अपनी पत्नी अनुष्का को पहनाई है, उसकी कीमत 1 करोड़ रूपए है। फिलहाल दोनों इस वक्त अपने आप में ही खोए हुए हैं। दोनों जल्द ही इंडिया लौटेंगे और उसके बाद दिल्ली और मुंबई में अपने चाहने वालों को ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

क्रिकेटर्स और पॉलीटिशियंस के लिए 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के लिए एक रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन के बाद दोनों मुंबई के वर्ली के फ्लैट में रहेंगे जो कि उन्होंने पिछले साल 34 करोड़ में खरीदा था। दोनों के इस घर की तस्वीरें हाल ही में वायरल भी हुईं थी। दोनों ने करीब पांच साल के रोमांस के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था, दोनों की पहली मुलाकात एक शैंपू के एड के दौरान हुई थी, जो पहले दोस्ती में बदली और फिर प्यार में और आज दोनों का प्यार अपनी मंजिल ( शादी) पा चुका है।

In heaven, literally 😇😍

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

Story first published: Sunday, December 17, 2017, 9:35 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+