India vs Pakistan: मैच से पहले बोले कोहली- दुनिया की किसी भी टीम को हम हरा सकते हैं
नई दिल्ली। ICC वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक शाम पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बातें कही। कोहली ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान ही नहीं किसी भी टीम को हरा सकती है। इसके बाद कोहली ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में हार जीत के बाद टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा इसलिए इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता। कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अपनी ताकत पर खेलेगी। खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वे हमेशा प्रोफेशनल रहें। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच होगा। उधर, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक ने कहा कि भारत-पाक मैच फाइनल से पहले फाइनल मुकाबले जैसा है।

11 लोग साथ मिलकर खेलेंगे तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं
विराट ने कहा, ''हमारे लिए दूसरे मुकाबलों की अपेक्षा कोई एक मैच खास नहीं होता। टीम की जिम्मेदारी है कि सभी मैचों एक तरह से देखे। हम अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए दुनिया में अलग हैं। क्रिकेट में बेसिक्स हमेशा ही रहेंगे। हमारा फोकस बेसिक्स पर रहता है। अगर 11 लोग साथ मिलकर खेलेंगे तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमारा फोकस यही है कि हम खेल को खेल की तरह से खेलें। मेरे सामने कोई भी बॉलर हो, मुझे व्हाइट और रेड बॉल दिखती है। अच्छे बॉलर को सम्मान देना पड़ेगा, लेकिन खुद पर भरोसा होना चाहिए कि अच्छे बॉलर के खिलाफ रन बना पाएं।''
यह पढ़ें:वर्ल्ड कप के वो 6 यादगार मैच जब भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

मैच के पास और टिकट मांगने वाले दोस्तों को विराट ने दिया ये संदेश
पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया में बदलाव हो सकता है। चायनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जगह मोहम्मद शमी भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इस पर कोहली ने साफ़ जवाब नहीं दिया। इसके अलावा मैच के टिकट और पास मांगने वाले दोस्तों के बारे में विराट कोहली ने कहा कि सबसे लिए पास की व्यवस्था करना मुश्किल होता है इसलिए घर में बड़ी टीवी के सामने बैठकर मैच का आनंद उठाएं।

मैं थोड़ा नर्वस जरुर हूं
भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की चोट के बारे में विराट कोहली ने कहा कि वे खेलते तो बेहतर होता लेकिन टीम तनाव में बिलकुल नहीं है। मैं थोड़ा नर्वस जरुर हूं लेकिन टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नम्बर पर खेल सकते हैं। गौरतलब है कि मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वन-डे विश्वकप में खेले गए सभी 6 मैचों में मात दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications