मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में शनिवार को खिलाड़ियों की वरीयता क्रम का ऐलान किया गया। इस मुकाबले के मिश्रित वर्ग में ज्वाला गटा और वी.डीजू को शीर्ष वरीयता क्रम में रखा गया।
यह पहली मर्तबा है जब भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है।
पुरूषों के एकल वर्ग में चेतन आनंद को नौवीं, पी कश्यप को तेरहवीं और अरविंद भट्ट को 16वें पायदान पर रखा गया है। वहीं पुरूषों के डबल्स मुकाबले में सानावे थॉमस और रूपेश कुमार को तीसरे वरीयता क्रम में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।