Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाक मैच पर बने विज्ञापन पर फूटा सानिया मिर्जा का गुस्सा, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच 16 जून को मै mनचेस्टर में होने वाला है, लेकिन इस मुकाबले को प्रमोट करने के लिए कई तरह के विज्ञापन तैयार किए जा चुके हैं। पाकिस्तान के जैज टीवी ने एक विज्ञापन तैयार किया है जिसमें एक व्यक्ति को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस विज्ञापन को देख भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का गुस्सा फूटा है और उन्होंने ट्वीट करते हुए ऐस विज्ञापन बनाने वालों को लताड़ लगाई।

सानिया मिर्जा ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले चर्चित वर्ल्ड कप मैच से पहले टीवी विज्ञापनों को अजीब और शर्मिंदा करने वाला भी बताया। मुकाबले से पहले दोनों देशों के टीवी चैनलों पर विज्ञापन को मानों जंग छिड़ी हुई है। इसमें कुछ निंदनीय सामग्री वाले विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं। इनपर सानिया ने ट्वीट किया, 'सीमा के दोनों ओर शर्मनाक सामग्री वाले विज्ञापन, गंभीर हो जाओ, आपको इस तरह के बकवास के साथ हाइप बनाने या मैच का प्रचार करने की कोई जरूरत नहीं है। पहले ही इस पर पर्याप्त नजरें हैं। यह सिर्फ क्रिकेट है।'

अभिनंदन को बालाकोट में भारत के हवाई अमले के एक दिन बार पाकिस्तान की सेना ने पकड़ा था। इस 33 सेकेंड के विज्ञान में मॉडल को भारत की नीली जर्सी में दिखाया जाता है और उसकी मूछें अभिनंदन की तरह बनाई गई हैं। उसे मैच के लिए भारत की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अभिनंदन की वायरल हुई इस टिप्पणी को दोहराते हुए देखा जा सकता है, 'मुझे माफ कीजिए, मैं आपको इसकी जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं हूं।' दूसरी तरफ भारत का स्टार टीवी एक विज्ञापन दिखा रहा है जिसमें भारतीय समर्थक खुद को पाकिस्तान का 'अब्बू' (पिता) बताता है। यह विश्व कप में पाकिस्तान पर भारतीय टीम के दबदबे के संदर्भ में है। इसपर भी फैंस के मिले-जुले रिऐक्शन हैं।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+