ऋषभ पंत को बाहर करने पर भड़के सहवाग, धोनी पर भी लगाया आरोप
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम से बाहर रखने पर भड़ास निकाली है। सहवाग ने कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ टीम प्रबंधन की पाॅलिसी पर सवाल उठाए हैं। सहवाग का कहना है कि अगर पंत को आप मैच विनर मानते हैं तो फिर उसे माैका क्यों नहीं देते थे। पंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में हेलमेट पर बाउंसर लगा था जिसके बाद वह दोबारा मैदान पर नहीं आए। उन्हें एक दिन का आराम दिया गया था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर केएल राहुल को मुख्य विकेटकीपर के ताैर पर रख लिया।

बाहर बैठाओगे तो रन कैसे बनाएंगे
सहवाग ने पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर कहा, ''ऐसे में तो अगर सचिन तेंदुलकर को भी बाहर बैठाकर रखोगे तो वो भी रन नहीं बना पाएंगे। फिर वो बाहर बैठकर पानी ही पिला सकते हैं। कोहली ने खुद ये बात कही थी कि पंत मैच विनर के रूप में भूमिका निभा सकता है। ऐसा है तो उन्हें माैके क्यों नहीं दिए जा रहे। शायद ये मानना है कि वो लगातार रन नहीं बना सकते।''

कोहली पर खड़े किए सवाल
दिग्गज क्रिकेट ने कोहली के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए हैं। सहवाग ने कहा, ''हमारे समय में कप्तान खिलाड़ी के पास जाता था और उससे सवाल पूछता था। मुझे नहीं पता विराट कोहली ऐसा करते हैं या नहीं। लोग कहते हैं जब रोहित एशिया कप में टीम के कप्तान बन कर गए थे तो वे खिलाड़ियों से बात किया करते थे।''

धोनी पर भी लगाया आरोप
यही नहीं, सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अपनाई गई रोटेट पाॅलिसी की भी आलोचना की। उन्होंने धोनी पर आरोप लगाते हुए कहा, '' साल 2012 में धोनी ने एक बार ऑस्ट्रेलिया में यह कहा था कि टॉप थ्री स्लो फील्डर हैं। धोनी ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर सहवाग और गौतम गंभीर को टॉप ऑर्डर में रोटेट किया जाएगा। उस समय इसलिए रोटेशन पॉलिसी अपनाई गई थी, क्योंकि रोहित शर्मा को मौका दिया जाना था। हालांकि धोनी ने स्लो फील्डर खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए और ना तो हमसे कभी इस बारे में बात नहीं हुई। हमें इसकी जानकारी मीडिया से मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
