Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिटा के रवैये से एएआई निराश

नई दिल्ली, 7 फरवरीः भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने दिल्ली से युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी वापस लेने के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ (फिटा) के फैसले पर निराशा व्यक्त की है.

यह चैंपियनशिप इस साल अक्तूबर में आयोजित की जानी थी और इसे तीरंदाजी संघ 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले युवा खिलाड़ियों को आजमाने के अच्छे अवसर के रूप में देख रहा था लेकिन फिटा ने इस सप्ताह के शुरू में होटलों की दरों में बढ़ोतरी के आधार पर दिल्ली से मेजबानी छीन ली.

एएआई ने इस प्रतियोगिता को जमशेदपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा लेकिन उसकी एक नहीं चली क्योंकि फिटा ने इस आधार पर इस स्थान को नकार दिया कि वहां अंतरराष्टीय हवाई अड्डा नहीं है.

महासंघ ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि फिटा परिषद ने होटल दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप दिल्ली में न कराने का फैसला किया है. महांसघ ने हालांकि सभी विकल्पों पर विचार किया जिनमें वैकल्पिक स्थान का प्रस्ताव भी शामिल है लेकिन जिस विकल्प का प्रस्ताव रखा गया वह जरूरतों को पूरी नहीं करता है.

फिटा अब इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिये अपने सदस्य देशों से नये सिरे से मेजबानी का दावा पेश करने के लिये कहेगा. दूसरी तरफ एएआई इस पूरे मामले से निराश है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+