For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग ने बताया क्रिस गेल का निकनेम तो वहीं गेल ने रोहित शर्मा से कर डाली यह डिमांड

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवागटि्वटर पर अपने रोचक ट्वीट्स से प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखे हैं। इस बार उन्होंने फिर से सभी के चेहरे पर स्माइल बिखेर दी है। उन्होंने इस बार ​क्रिस गेल को निशाने पर लिया है। उन्होंने क्रिस गेल की आत्मकथा का जिक्र भी किया। साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का निक नेम 'किंग-कॉन्ग' बताया।

यह था सहवाग का ट्वीट :

गेल ने रोहित शर्मा से जताई यह इच्छा

वहीं वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने रोहित शर्मा को लेकर एक खास इच्छा जाहिर की है। युवराज सिंह की क्लोदिंग लाइन यूवी कैन के लॉन्च पर पहुंचे क्रिस गेल ने ट्वीट कर लिखा,'हम दोनों ने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। अब मैं रोहित को टेस्ट क्रिकेट का तिहरा शतक लगाते हुए देखना चाहता हूं।'

सहवाग का यह ट्वीट हुआ वायरल

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी इससे जुड़ा एक ट्वीट किया, जो कि कुछ ही सेकंड में वायरल हो गया। उन्होंने क्रिस गेल और रोहित शर्मा के साथ तस्वीरे साझा करते हुए लिखा,'एक ही तस्वीर में टेस्ट फॉर्मेट में 4 तिहरे शतक और वनडे में 4 दोहरे शतक वाले​ खिलाड़ी एक साथ।'

टेस्ट क्रिकेट :

टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल ने 2 बार तिहरे शतक लगाए हैं। सहवाग ने पहला तिहरा शतक मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन का लगाया था। उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रनों की पारी खेली थी।

जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला सीनियर सरकारी अधिकारी मुसीबत में

वहीं क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सेंट जोन्स में 317 और श्रीलंका के ​खिलाफ गाले में 333 रन बनाए थे। हालांकि, अभी रोहित शर्मा ने अभी टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक नहीं लगाया है।

वनडे क्रिकेट :

वहीं वनडे क्रिकेट में इन तीनों खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 2 बार दोहरे शतक लगाए हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट का सबसे ज्यादा 264 रनों का व्यक्तिगत स्कोर भी है। क्रिस गेल ने 215 रन और सहवाग ने 219 रनों की वनडे पारी खेली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+