WIvsENG Match Preview : विंडीज-इंग्लैंड के बीच टक्कर, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में 19वां मैच विंडीज और मेजबान इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक 3 मैच खेल चुकी हैं। इंग्लैंड ने 2 में जीत दर्ज की है तो एक पाकिस्तान से हारा है। वहीं विंडीज टीम एक जीती तो एक हारी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। विंडीज हर हाल में चाहेगा कि इंग्लैंड को हराकर इस बात इतिहास बदला जाए लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं रहने वाला। क्योंकि इंग्लैंड सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है।
दोनों टीमों का रिकाॅर्ड
वनडे में अभी तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना 101 बार हुआ है जिसमें इंग्लैंड ने 51 तो विंडीज ने 44 बार बाजी मारी है, जबकि 6 मैच बेनतीजा रहे। लेकिन बात करें इनके बीच हुए विश्व कप मुकाबलों के नतीजों की तो पलड़ा पूरी तरह से इंग्लैंड का भारी नजर आता है। दोनों के बीच 6 मैच विश्व कप में हो चुके हैं जिसमें विंडीज सिर्फ 1 ही जीत सकी है। यह इकलाैती जीत भी उन्हें 1979 के विश्व कप में 92 रनों से मिली थी, लेकिन इसके बाद हर बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है।
यहां देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड-
{headtohead_cricket_2_8}
गेल बना सकते हैं रिकाॅर्ड
इस मैच में फिर से क्रिस गेल पर नजरें होंगी जो विंडीज के लिए आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ 69 रन बनाने में सफल रहे, तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने में मामले में 13वें पायदान पर आ जाएंगे और इस सूची में तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ देगे। दिलशान के नाम 10,290 रन हैं, जबकि गेल 10,201 रन बना चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के मार्क वूड अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेने में कामयाब रहे तो वनडे अपने 50 विकेट पुरे कर लेगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
इंग्लैंड- लियाम प्लंकेट, इयोन मोर्गन (c), आदिल राशिद, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो (wk), जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जो रूट, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।
विंडीज- क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, जेसन होल्डर (c), एविन लुईस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, शाई होप (wk), ओशन थॉमस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
