केदार जाधव ने इंग्लैंड की बारिश को महाराष्ट्र जाने को कहा, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। विश्व कप के 2019 संस्करण में इस बार रनों की बाैछार कम जबकि बारिश की ज्यादा होती दिख रही है। इंग्लैंड एंड वेल्स में खराब माैसम के कारण कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। श्रीलंका को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ क्रमशः दो बार भारी गिरावट का शिकार होना पड़ा है। यहां तक कि भारतीय टीम को भी बारिश के देवताओं के प्रकोप का सामना करना पड़ा है। भारत को अपना चाैथा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेलना था लेकिन यहां भी बारिश ने मजा खराब कर दिया। मजबूरी में अब केदार जाधव ने इंद्र देवता से हाथ जोड़कर गुहार लगाई है कि वो इंग्लैंड में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में बरसे। जाधव का गुहार लगाते यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
केदार महाराष्ट्र से हैं और वहां काफी दिनों से बरसात नहीं हुई है और सुखा पड़ा हुआ है। भारत का यह राज्य सूखे की चपेट में आ रहा है और केवल सात प्रतिशत पानी ही खपत के लिए बचा है, जिससे राज्य में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में जाधव ने बारिश को महाराष्ट्र जाने के लिए विनती करते दिखे। इस ऑलराउंडर ने वीडियों में प्रार्थना करते हुए कहा, 'ए बारिश तेरी जरूरत यहां से ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। वहां जाकर बरस।'
What a gesture by .@JadhavKedar !! He wants to rain in Maharashtra🙏#kedarjadhav #INDvsNZ #CWC19 #SportsIndiaShowpic.twitter.com/489pIv9tos
— SportsIndiaShow (@SportsIndiaShow) June 13, 2019
बता दें कि इस विश्व कप में अभी तक 3 मैच बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके। भारत को बारिश के कारण मैच प्रभावित होने के कारण एक अंक मिला। इस अंक के साथ भारत 3 मैचों में 4 अंकों की मदद से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है, वहीं न्यूजीलैंड 4 मैचों में 7 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। भारत का अब अगला मैच 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में है। अगर यहां भी बारिश होती है तो टीआरपी में भी बड़ी गिरावट आ सकती है क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच का मैच सबसे चर्चित माना जाता है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें बनीं रहती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
