विश्व कप 2019: पिछले 8 साल से इस पाकिस्तान फैन को मैच टिकट दिला रहे हैं धोनी
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को होने वाला महामुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इसी बीच इस मैच से ठीक पहले कुछ ऐसा ही एक मुकाबला याद आ जाता है। जी हां, इसी तरह की परिस्थितियों और मंच पर बिल्कुल ऐसा ही एक मैच सजा था। यह मैच था 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच का फाइनल जिसको जीतकर पाकिस्तान ने 1992 के विश्व कप के बाद अपनी दूसरी सबसे बड़ी ODI ट्रॉफी अपने नाम की थी। ठीक दो साल बाद मैनचेस्ट के ओल्ड ट्रैफर्ड में दोनों टीम एक और बड़े मंच पर इंग्लिश परिस्थितियों में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला विश्व कप 2019 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है।

'चाचा शिकागो' के नाम से मशहूर हैं बशीर
इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक किस्से के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल यह मामला खेल से हटकर एक क्रिकेट फैन से जुड़ा हुआ है। क्रिकेट के इस दीवाने फैन का नाम मोहम्मद बशीर है जिनको 'चाचा शिकागो' के नाम से ज्यादा जाना जाता है। बशीर दरअसल पाकिस्तान के क्रिकेट फैन हैं जिनका शिकागो में रेस्तरा है। खास बात यह है कि बशीर को 2011 विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी लगातार मैच के टिकट दिलाते आ रहे हैं।

धोनी के भी बड़े फैन हैं बशीर
बशीर को धोनी पर कितना भरोसा है इसको इसी बात से समझा जा सकता है कि भारत-पाक के बीच 16 जून को होने वाला मैच देखने के लिए बशीर बिना टिकट के ही मैनचेस्टर पहुंच गए हैं। बशीर को पूरा भरोसा है कि धोनी उनके लिए इस बार भी टिकट का इंतजाम कर देंगे। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं यहां कल ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने एक टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड तक खर्च किए हैं। शिकागो से लौटने के टिकट का खर्चा भी इतना ही है। धोनी का शुक्रिया क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिए इतना जूझना नहीं पड़ता है।'

इस बार भी मैच में नजर आएंगे-
आपको बता दें कि धौनी और कराची में जन्में मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता 2011 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान शुरू हुआ था। उसके बाद से यह रिश्ता और मजबूत ही होता गया है। बशीर मैनचेस्टर में होने वाले मुकाबले से पहले भी टिकट को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। खास बात यह है कि धोनी और बशीर के बीच में बहुत ही कम फोन पर बात होती है। उनमें अधिकतर चर्चा संदेशों के माध्यम से ही होती है। इस बार भी बशीर के शिकागो से चलने से पहले ही धोनी ने उनको टिकट के लिए भरोसा दिला दिया है।
INDvsPAK: मोहम्मद आमिर के साथ प्रतियोगिता को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
