Women's T20 World Cup 2018: कब,कहां और कैसे देख सकेंगे भारत- न्यूजीलैंड की भिड़ंत, जानिए यहां
नई दिल्ली। महिला टी 20 विश्व कप का छठा संस्करण शुक्रवार को शुरू हो रहा है। जहां पहले दिन भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। टी 20 के अलावा अन्य प्रारूपों में भारत के खेल का लोहा पूरी दुनिया ने देखा है लेकिन टी 20के प्रारूप में भारतीय टीम इतनी सफल नहीं रही है।
भारतीय महिला टीम 50 ओवरों के मैच की तुलना में टी20 में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वनडे विश्व कप में भारतीय टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी जहां उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। विश्व टी20 से पहले भारत ने अच्छी फॉर्म दिखायी है। उसने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर हराया और आस्ट्रेलिया ए को स्वदेश में पराजित किया। भारत पिछले तीन अवसरों पर ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया था और उसे यह सीढ़ी पार करने के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
कहां खेला जाएगा मैच:
मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच का समय:
शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा
यहां होगा मैच लाइव प्रसारण:
स्टार स्पोर्टस नेटवर्क (सभी मैच) पर और डीडी नेशनल पर (सिर्फ भारत के मैच)
लाइव स्ट्रीमिंग:
सभी मैचों की हॉटस्टार प्रीमियम पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हो रही है।
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की 10 टीमों के लिए दो ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप ए में मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हैं। दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमों को रखा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी। टूर्नामेंट में मेजबान समेत आठ टीमों को सीधे एंट्री मिली है, जबकि, बांग्लादेश और आयरलैंड ने क्वॉलिफायर खेलकर के एंट्री पाई। इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
