विश्व कप 2019: चोट के बावजूद धवन क्यों हैं टीम के साथ, विराट ने बताई बड़ी बात
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में ट्रेंटब्रिज (नॉटिंघम) में होने वाला विश्व कप का 18वां मैच भी बारिश में धुल गया। यह चौथा मौका था जब विश्व कप 2019 का कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच लगातार बारिश के बाद रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए हैं। न्यूजीलैंड को जहां उनके 4 मुकाबलों में 7 अंक हो गए हैं वहीं टीम इंडिया को तीन मुकाबलों में 5 अंक हो चुके हैं। भारतीय टीम अबी विश्व कप के महामुकबाले की तैयारी में जुट चुकी है जो रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच न होने की स्थिति में कई बड़ी बातें कही हैं, पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

क्यों दुखी हुए विराट -
विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने से दुखी थे और उन्होंने कहा कि "इस बात का हमें दुःख है कि हमें कोई भी गेम टाइम नहीं मिला या गेम खेलने को नहीं मिला लेकिन अगर खिलाड़ी के लिहाज से देखें या अंक तालिका के हिसाब से देखें तो दोनों टीमें जहां मौजूद हैं वहाँ रिस्क लेना जायज नहीं था। टूर्नामेंट के इस स्टेज पर जब स्थिति आदर्श न हों तो आप मैदान पर नहीं जाना ही ठीक समझते हैं। हम अभी बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं।

महामुकाबले पर क्या बोले विराट -
अंक तालिका में टीम के पोजीशन पर बात करते हुए विराट ने कहा कि "हम इस बात से अभी बहुत चिंतित नहीं है कि हम अंक तालिका में कहां हैं। एक-आध प्रैक्टिस सेशन मिलते ही टीम एक बार फिर से रिदम में आ जाएगी। पाकिस्तान से चिर प्रतिद्वन्दिता पर पूछे गए सवाल के जवाब में विराट ने कहा कि "जो खिलाड़ी पहली बार उनके खिलाफ खेलेंगे उनके लिए नया अनुभव होगा लेकिन हमारे लिए एक गेम है। जैसे ही मैदान में जाते हैं वह मात्र एक गेम ही रह जाता है और आप शांत हो जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलना खास होता है और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि उस गेम का हिस्सा बनने जा रहा हूं, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप जैसे मुकाबलों में खिलाड़ी अपना बेस्ट देते हैं और मुझे भी ऐसी ही उम्मीद है।

धवन क्यों हैं टीम के साथ-
धवन की चोट पर अपडेट देते हुए विराट ने बताया कि उनका अंगूठा अभी कुछ दिनों (दो सप्ताह) तक प्लास्टर में लिपटा रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द रिकवर करें और मैच के लिए तैयार हो जाएं। उनकी सही स्थिति का जायजा कुछ समय बाद ही लग पाएगा। ऐसा हो सकता है कि वो लीग स्टेज के अंतिम दौर या हो सकता है सेमीफाइनल तक फिट हो जाएंगे। विराट ने बताया कि "धवन बहुत ही पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड में हैं जिससे उन्हें जल्दी ठीक होने में सहायता मिलेगी इसलिए वो अभी टीम के साथ ही रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

INDVsNZ: जानिए कब-कब विश्व कप में बारिश से रद्द हुए हैं मैच