India vs Pakistan ICC World Cup 2019: बारिश को लेकर ट्वीटर पर आ रहे मजेदार कमेंट, आप भी जानिए
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर मैच खेला जाएगा। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार को मैनचेस्टर में बारिश होने की 63% संभावना है। बारिश रुक-रुककर हो सकती है। इससे भारत-पाकिस्तान का मैच प्रभावित होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप के 19 में से 3 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। 13 जून को होने वाला भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। एक्यूवेदर के अनुसार, मैनचेस्टर में रविवार को हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। मैच के दौरान बारिश होने की आशंका के बीच क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
भारत कह रहा है प्रभु आओ, इंग्लैंड कह रहा है प्रभु जाओ
इंग्लैंड में बारिश के चलते कई मैच बिना रिजल्ट के खत्म हुए हैं। वहीं भारत में गर्मी के चलते बुरा हाला है। लोग भगवान से बारिश की मांग कर रहे हैं लेकिन इंग्लैंड के लोग कह रहे हैं हे प्रभु जाओ अब और बारिश नहीं।
शोएब अख्तर ने किया से ट्वीट
इस रेस में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर शेयर की है और बारिश को लेकर ट्वीट किया है। अख्तर की ओर से किए गए ट्वीट में दिख रहा है कि उसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरफराज अहमद टॉस के बाद तैरते हुए पवेलियन लौट रहे हैं, जबकि एक्सपर्ट्स नाव में सवार हैं। वहीं इस फोटो पर लिखा हुआ है- टॉस के बाद पवेलियन लौटते कोहली और सरफराज। इस फोटो में एक व्हेल मछली भी दिखाई दे रही है। शोएब के इस ट्वीट पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यूजर्स ने इसे रीट्वीट भी किया है।
Sunday looking a bit like this. Haha#PAKvIND #CWC19 pic.twitter.com/rTO70ru6UY
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 14, 2019
युवराज ने किया शोएब अख्तर के ट्वीट को रि-ट्वीट
वहीं हाल ही में संन्यास लेने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इस फोटो को रीट्वीट किया है। बता दें कि रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच के भी बारिश में धुलने की आशंका है। इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 4 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। इसमें पाकिस्तान और भारत के एक-एक मैच शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
