Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महज 11 रन देकर 10 विकेट लेने वाला गेंदबाज भारतीय टीम में हुआ शामिल, रचा इतिहास

नई दिल्ली। महज 11 रन देकर 10 विकेट चटकाने वाले मणिपुर के तेज गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह की भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में एंट्री हो चुकी है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। रैक्स अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले मणिपुर के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यानि की 18 वर्षीय रैक्स राहुल द्रविड़ की देख-रेख में क्रिकेट के गुर सीखेगा।

11 रन देकर 10 विकेट लेकर आए थे सुर्खियों में
पिछले साल दिसंबर में रैक्स अपनी कमाल की गेंदबाजी से सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने 11 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन का इनाम उन्हें बीसीसीआई ने अब दिया है। रैक्स ने कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में मणिपुर के लिए खेलते हुए अकेले ही पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया था। 18 उन्होंने 9.5 ओवर में 6 ओवर तो मेडन फेंके। साथ ही रैक्स ने 5 बल्लेबाजों को बोल्ड किया और 3 खिलाड़ी एल्बीडब्ल्यू और दो खिलाड़ी कैच आउट हुए। इस दाैरान उन्हें 3 बार हैट्रिक लेने का माैका भी मिला, लेकिन वह चूक गए।

BCCI ने रैक्स को दो चार दिवसीय मैचों के लिए अंडर 19 टीम में चयन किया है। चयन समिति ने इसके साथ ही पांच मार्च से शुरू हो रही चार देशों की सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 ए और इंडिया अंडर-19भी टीम का भी ऐलान कर दिया है। इन सीरीज में बाकी दो टीमें दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमें होंगी।

चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया अंडर-19 टीम : सूरज आहूजा (कप्तान/विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, वरुण नयनार, अवनीश सुधा, यशस्वी जायसवाल, वैभव कांडपाल, शौर्य सरण, ऋतिक शौकीन, मानव सुतार, मनीषी, साबिर खान, अंशुल कम्बोज, राज्यवर्धन हागारगेकर, रोहित दत्तात्रेय, रैक्स राजकुमार सिंह, वत्सल शमार।

इंडिया अंडर-19 ए टीम : नेहाल वढेरा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, कामरान इकबाल, अर्जुन आजाद, प्रियांश आर्य, शाश्वत रावत, ध्रुव चंद जुरेल, सिद्धेश वीर, रवि एम. बिश्नोई, युवराज चौधरी, शुभांग हेगड़े, यतिन मंगवानी, ईशान अफरीदी, कार्तिक त्यागी, हर्ष दुबे, आकाश सिंह।

इंडिया अंडर-19 बी टीम : राहुल चंद्रोल (कप्तान/विकेटकीपर), ठाकुर तिलक वमार्, वरुण लवांडे, आर्य सेठी, प्रगनेश कानपिलेवार, प्रदोष रंजन पॉल, सीमर रिजवी, नीतीश रेड्डी, प्रयास रायबर्मन, शिवम शमार्, अथर्व अंकोलेकर, सुमित जुयाल, प्रभात मौर्य, सुशांत मिश्रा, पुणार्ंक त्यागी, करण लाल।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 19:31 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+