भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद अमिताभ ने उड़ाया ICC का मजाक
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में जिस तरह से एक के बाद एक लीग मैच बारिश के कारण धुलते जा रहे हैं उसको देखते हुए सबसे ज्यादा फजीहत आईसीसी की हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर विश्व कप की बारिश का मजाक उड़ाने का सिलसिला भी जोरो से चल निकला है। यही नहीं, ये विश्व कप और बरसात एक दूसरे का पर्याय भी बना दिए गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मैच ऐसा चौथा मुकाबला था जो बारिश की भेट चढ़ गया। इन लगातार रद्द होते मैचों के कारण प्रभावित टीमों को आपस में एक-एक अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रद्द हुए मैच में भी दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए।
अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी विश्व कप में हो रही लगातार बारिश पर चुटकी लेने वालों में शुमार हो गए हैं। दरअसल ट्विटर पर राजेश केजरीवाल नाम के एक यूजर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के धुल जाने पर अपनी जमकर भड़ांस आईसीसी पर निकाली थी। राजेश ने आईसीसी को लताड़ते हुए कहा, 'आईसीसी को शर्म आनी चाहिए जो उन्होंने इतनी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता ऐसे समय में आयोजित की जहां आधे मैचों को बारिश साफ कर रही है। बेहतर होता कि धोनी को 'सही' गलव्स पहनाने पर ध्यान देने की जगह आईसीसी 'सही' समय पर पर प्रतियोगिता आयोजित करने पर ध्यान देती।'
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस यूजर की बात पर रिप्लाई कर दिया। उन्होंने ना केवल रिप्लाई किया बल्कि अपने मजेदार अंदाज से सबको गुदगुदा भी दिया। अमिताभ ने बारिश और विश्व कप में गहरा नाता मानते हुए कहा- 'विश्व कप 2019 को भारत में शिप्ट कर दीजिए..हमे बारिश की जरूरत है।' उसके बाद अमिताभ ने खिलखिलाकर हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की।
इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत का मैच भी बारिश के कारण धुल जाने से अब आईसीसी पर और भी ज्यादा दबाव बढ़ गया है। इससे पहले आईसीसी ने लीग मैचों में भी रिजर्व डे के विचार को सिरे से नकार दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

