INDVsNZ: जानिए कब-कब विश्व कप में बारिश से रद्द हुए हैं मैच
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का 18वां मैच भी रद्द हो गया है। हैरानी की बात यह है कि 1975 से लेकर अब तक के विश्व कप इतिहास में इससे पहले केवल दो ही मैच रद्द हुए थे। लेकिन केवल इसी विश्व कप में ही तीन मैच बारिश के चलते रद्द हो चुके हैं। जबकि एक मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था जो शुरू तो हुआ था लेकिन बारिश के कारण उसका भी नतीजा नहीं निकल सका। इस तरह से देखा जाए तो इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा ये विश्व कप अभी तक चार मैचों को बारिश की भेट चढ़ा चुका है।

आईसीसी के लिए झटका है यह बारिश
यह निश्चित तौर पर आईसीसी के लिए बड़ा सवाल है और क्रिकेट की लोकप्रियता पर भी एक झटका है। अभी तक टीम इंडिया इस विश्व कप में बारिश की मार से बची हुई थी लेकिन गुरुवार को यह टीम भी इसकी चपेट में आ गई। आपको बता दें कि इससे पहले विश्व कप 2019 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच और पाकिस्तान व श्रीलंका के बीच का मैच भी रद्द करना पड़ा था। इन मैचों में बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो पाया था।

हैरान करने वाला विश्व कप 2019
जबकि इससे पहले के विश्व कप इतिहास पर गौर करें तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि केवल दो बार ही ऐसा मौका आया है जब 2019 से पहले के विश्व कप इतिहास में मैचों को रद्द करना पड़ा हो। विश्व कप इतिहास का सबसे पहला मैच 1979 के विश्व कप में रद्द हुआ था। यह मुकाबला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इसके बाद बहुत ही लंबे अरसे बाद विश्व कप में ऐसा मौका 2015 में आया। तब ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच का रद्द करना पड़ा था।
CWC19, INDvNZ: बारिश ने धोया एक और मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

विश्व कप की साख पर बट्टा-
इस तरह से देखा जाए तो यह विश्व कप क्रिकेट की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहा है। जिस टूर्नामेंट के सपने देखता हुए कोई खिलाड़ी बचपन से बड़ा होता है और जिस प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चार साल से तैयारियां करते हैं उसके मैचों का बारिश में धुलना वाकई अफसोसजनक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
