Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट हुए जीरो पर आउट, अनुष्का फिर बनींं Twitter पर निशाना

बैंगलुरू। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वो ही हुआ जिस पर हमेशा विराट कोहली गुस्सा होते हैं। जी हां मंगलवार को आईपीएल 9 के पहले क्वालिफायर मैच में विराट कोहली जीरो पर आउट हो गये उन्हें गुजरात लांयस के धवल कुलकर्णी ने डक पर आउट कर दिया।

कोहली लगातार 51 इनिंग्स के बाद किसी मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने विराट की नाकामी के लिए अनुष्का शर्मा को कोसना शुरू कर दिया। दरअसल अनुष्का आईपीएल की 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' प्रोग्राम में सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'रूस्तम' के प्रमोशन के लिए आयी थीं। इधर टीवी पर अनुष्का आयीं और उधर मैदान पर कोहली आउट हो गये।

विराट के लिए अनुष्का को कोसने वालों को अब गावस्कर ने 'frustros' कहा

वैसे भी हाल ही में खबर आयी थी कि विराट-अनुष्का दोनों में पैचअप हो गया है इसलिए लोगों ने सीधे ट्विटर पर कोहली के आउट होनेे के लिए अभिनेत्री को दोषी ठहरा दिया। मालूम हो कि कुछ दिन पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को उल्टा-सीधा कहने वालों के प्रति नाराजगी दिखायी थी।

कंदील जैसे बहुतों ने विराट को कहा है I Love You, जानिए पूरी लिस्ट

मालूम हो कि कोहली के जीरो पर आउट होने के बावजूद डिविलियर्स की 47 गेंदों में नाबाद 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल 2016 के पहले क्वालीफायर में गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

आप भी पढ़िये ट्वीटस..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+