For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

करुण की 303 रनों की पारी पर बोले सहवाग, मजा आ गया

करुण नायर दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 300 रनों से ज्यादा की पारी खेली। उन्होंने महज अपने तीसरे टेस्ट मैच में ही ये आंकड़ा अपने नाम किया।

नई दिल्ली। चेन्नई टेस्ट में करुण नायर की शानदार बल्लेबाजी और तिहरे शतक के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 300 क्लब में इस युवा बल्लेबाज के शामिल होने का स्वागत किया है।

करुण नायर ने खेली 303 रनों की पारी

करुण नायर दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 300 रनों से ज्यादा की पारी खेली। उन्होंने अपने तीसरे टेस्ट मैच में ही ये आंकड़ा अपने नाम किया।

इससे पहले पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 300 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी। उन्होंने दो बार 300 का आंकड़ा पार किया।

करुण नायर के 303 रनों की पारी पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके बधाई दी हैं। सहवाग ने ट्वीट में कहा कि 300 के क्लब में करुण नायक का स्वागत है।

सहवाग ने दी करुण नायर को बधाई

सहवाग ने ट्वीट में कहा कि पिछले 12 साल और 8 महीने से मैं भारत की ओर से इस क्लब में अकेला महसूस कर रहा था। उन्होंने करुण की पारी की तारीफ करते हुए आगे इतना ही कहा कि, मजा आ गया।

वीरेंद्र सहवाग अभी तक भारत की ओर इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने 300 के क्लब में अपनी जगह बनाई थी। सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रनों की पारी खेली थी।

इसके साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर 300 का आंकड़ा पार करते हुए 319 रनों की पारी खेली।

अपने तीसरे टेस्ट में ही करुण ने रचा इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 303 रनों की पारी खेली।

उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में सात विकेट में 759 रन बनाकर घोषित कर दी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+