IPL 2019: ब्रैट ली ने बताए दो तूफानी भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम जो होंगे टीम का भविष्य
नई दिल्ली। किसी भी देश के बेहतरीन तेज गेंदबाज उस देश की क्रिकेट के वो घोड़े होते हैं जिनके दम पर जीत के रथ को अनथक खींचा जाता है। भारतीय टीम ने भी पिछले आधे दशक में कुछ शानदार तेज गेंदबाजों को देखा है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी इनमें सबसे अग्रणी निकलकर सामने आए हैं। अब सवाल ये उठता है कि ये दोनों के बाद कौन है जो आने वाले भविष्य में टीम इंडिया की जीत का रथ चलाएगा।
इसके जवाब के लिए आईपीएल का रोमाचंक सीजन जारी है। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज रह चुके ब्रेट ली की नजरें भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों पर बारीकी से जमीं हुईं हैं। ली ने बताया है कि इस सीजन में उनको जिन भारतीय गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वो हैं- प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी।
कृष्णा और सैनी के बारे में बात करते हुए ली ने बताया, 'कृष्णा लगातार 145 किमी प्रति घंटा से रफ्तान से गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, नवदीप सैनी हैं जो शानदार गेंदबाज हैं। मुझे लगता है भारत इस समय अच्छे खिलाड़ियों के हाथों में हैं।'
ली ने भारतीय गेंदबाजों की तेजी को हालिया समय की अच्छी बात बताया है। उन्होंने कहा, 'आखिर हमने ऐसे भारतीय गेंदबाज देख लिए हैं जो 145 किमीं प्रति घंटा का सीमा रेखा को छू रहे हैं। ये भारतीय क्रिकेट के लिए उत्साहजनक है।'
आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा जहां केकेआर की ओर से खेलते हैं तो वहीं नवदीप सैनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। दोनों ही शानदार गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। खास बात यह है कि नवदीप सैनी को टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए बतौर बैकअप और नेट प्रैक्टिस गेंदबाज के तौर पर भी चुना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
