सहवाग ने ठोंका 21वां शतक
श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अपना 21वाँ शतक जमाया है.
उन्होंने ये शतक 90 गेंदों में बनाया. लेकिन इसके बाद वो ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 109 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके पहले सहवाग ने टेस्ट मैचों में सात हज़ार रन पूरे कर लिए थे.
उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 70 रन के निजी स्कोर पर पहुंचने के साथ ये रिकॉर्ड बनाया था.
सहवाग ने अपने 79वें टेस्ट मैच में सात हज़ार रन पूरे किए हैं.
उन्होंने अब तक 21 शतक और 22 अर्धशतक ठोंके हैं. उनका सबसे अधिक स्कोर 319 रन का रहा है.
सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सात हज़ार रन पूरे करने वाले दुनिया के 38वें बल्लेबाज़ हैं.
टेस्ट मैचों में वो सात हज़ार से अधिक रन बनाने वाले छठे भारतीय हैं. इससे पहले सुनील गावस्कार, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण ने इस आंकड़े को छुआ था.
सहवाग ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में एक हज़ार चौकों का रिकॉर्ड बनाया है.
उल्लेखनीय है कि वीरेंदर सहवाग भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज़ हैं.
उनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं जो उन्होंने पाकिस्तान और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ बनाए थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
