Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है सनी लियोन का सबसे पसंदीदा क्रिकेटर

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड एक दूसरे के पर्याय भले ही ना हो लेकिन दोनों में परस्पर गहरा सबंध है और आईपीएल जैसी चमकदार हाईप्रोफाइल लीग के आने के बाद क्रिकेट में सिनेजगत का दखल और भी ज्यादा हुआ है। फटाफट क्रिकेट ने जहां खेल के मैदान के अंदर और बाहर ग्लैमर बढ़ाया है तो वहीं फिल्म जगत का भी ध्यान पहले से कहीं ज्यादा अपनी ओर खींचा है। अनेक ऐसे फिल्मी सितारे हैं जो क्रिकेट में काफी दिलचस्पी लेते हैं। यह दिलचस्पी खेल में आए बाजार के प्रभाव के चलते दिनों-दिन और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही है।

ऐसे ही बॉलीवुड की सर्वाधिक चर्चित अभिनेत्रियों में से एक सनी लियोन ने भी अपना क्रिकेट प्रेम और पसंदीदा क्रिकेट के नाम का खुलासा किया है। पर्दे पर आग लगा देने वाली जलवे बिखेरने वाली इस सिनेतारिका को ऐसा क्रिकेटर पसंद है जो पूरी तरह फैमिली मैन हो। ऐसे में सनी लियोनी के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। सनी ने इस बात को खुलासा एक वेबसाइट के उद्घाटन के दौरान किया। सनी से सवाल पूछा गया था कि आपका सबसे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन हैं।

इसका जवाब देते हुए सनी लियोन ने कहा, 'धोनी मेरे पसंदीदा हैं। मुझे लगता है वह सबसे प्यारे हैं। मैं उनकी बेटी के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों को देखती हूं और वो बेहद प्यारी पोस्ट हैं। इसलिए धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वे एक फैमिली मैन हैं।' इस दौरान लियोनी ने यह भी बताया कि वे फिलहाल दो टीवी शो के अलावा एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म पर काम इसी साल शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वे दो साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 17:18 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+