ICC WC 2019, INDvsPAK: इमरान खान ने किए 5 Tweets, कहा-बैखौफ होकर खेलो 'पाक' टीम
इ्स्लामाबाद। आज ICC वर्ल्ड कप 2019 का सबसे हॉट मुकाबला है क्योंकि आज क्रिकेट की पिच पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं,मैच को लेकर दोनों ही ओर के लोगों में जबरदस्त जोश है,सभी को पता है कि इंडो-पाक के मैच को लेकर भावनाओं का सैलाब अपने चरम पर होता है।
इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मैच से चंद घंटों पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपनी टीम को खास टिप्स दिए हैं।
|
इमरान खान ने किए 5 Tweets
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने ट्विटर पर लिखा है कि मैच में मानसिक तनाव सबसे ज्यादा होगा और पाक टीम को हार का डर निकालकर उसपर काबू पाना होगा, इमरान ने टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गुड लक कहा।
यह पढ़ें:मैच से पहले बोले कोहली- दुनिया की किसी भी टीम को हम हरा सकते हैं
|
'60 प्रतिशत मानसिक स्थिरता और 40 प्रतिशत टैलेंट की जरूरत'
'जब मैंने क्रिकेट शुरू किया था तब 70 प्रतिशत टैलेंट और 30 प्रतिशत मानसिक स्थिति से सफलता मिलती थी। जब मैंने क्रिकेट छोड़ा तो स्थिति 50-50 की हो चुकी थी। लेकिन अब मैं अपने दोस्त गावसकर की बात मानता हूं कि सफलता के लिए 60 प्रतिशत मानसिक स्थिरता और 40 प्रतिशत टैलेंट की जरूरत है।'
|
'सरफराज के रूप में हमारे पास एक साहसिक कप्तान है'
इमरान खान ने आगे लिखा कि हम भाग्यशाली है कि सरफराज के रूप में हमारे पास एक साहसिक कप्तान है, आज उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा,हमें पता है कि हम अच्छी क्रिकेट खेलेंगे, आखिर बॉल तक दम लगाओ।
|
टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने कही 'विराट' बात
आपको बता दें कि इस मैच को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच के एक दिन पहले हुई प्रेसवार्ता में कहा कि भारत की टीम इस समय पूरी तरह से फार्म में है, उनकी टीम पाकिस्तान ही नहीं किसी भी टीम को हरा सकती है, हालांकि कोहली ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में हार जीत के बाद टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा इसलिए इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता इसलिए हमपर कोई दवाब नहीं है, हम पूरी ईमानदारी और जोश के साथ ही मैदान में उतरेंगे और आम मैच की ही तरह हम ये मैच खेलेंगे।
|
वसीम अकरम ने कही ये बात
जबकि पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम मैच से पहले बड़ा बयान दिया है, उन्होंने भारत-पाक के बीच महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का पलड़ा भारी बताया और पाकिस्तान की कमियां भी गिनाई हैं। वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को भारत के खिलाफ 16 जून के मुकाबले में निडर होकर खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पक्ष में 70:30 के अनुपात में यह गेम है। भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार है लेकिन पाकिस्तान भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
