जब बिना OUT हुए पवेलियन चले गए विराट और सच पता चलने पर हुए 'गुस्सा'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में आईसीसी विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। कप्तान सरफराज अहमद ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया जो उन्हें महंगा पड़ गया। ओपनर जोड़ी केएल राहुल व रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़ डाले। रोहित ने धमाकेदार 140 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान विराट कोहलीऔर ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बीच में एक ऐसी गेंद आई जो उन्हें चकमा दे गई, जिसपर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपील की और कोहली अंपायर का फैसला देने से पहले खुद ही पवेलियन लाैट गए। हालांकि वो आउट नहीं थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि धोखा कंहा हुआ तो उनका गुस्सा निकला।

ये हुआ सारा मामला
दरअसल, भारत के लिए 48वां ओवर मोहम्मद आमिर फेंकने आए। आमिर के ओवर की चाैथी गेंद का सामना कोहली करने आए। आमिर ने उन्हें बाउंसर मारा जिसपर कोहली ने बल्ला घुमा दिया। गेंद बल्ले के काफी नजदीक होकर गुजरी, जिसे देख गेंदबाज ने आउट की अपील की। ऐसे में कोहली पवेलियन खुद ही लाैट गए क्योंकि उन्हें बल्ला घुमाते समय आवाज आई थी। लेकिन जब वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो रिप्ले में उन्होंने देखा कि गेंद तो बल्ले से लगी ही नहीं बल्कि जो आवाज आई थी वो बल्ले के ग्रिप से आई थी। रिप्ले में खुद को नाॅट आउट देख कोहली गुस्सा होते नजर आए। धोनी ने इसके बारे में कोहली को बताया कि वो आवाज बल्ले के ग्रिप से आई थी, ना कि गेंद बल्ले से लगी।

लगा गए 51वां अर्धशतक
कोहली ने 65 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके शामिल रहे। यह उनका 51वां शतक रहा। इस पारी के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर के 11 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। 11 हजारी बनते ही कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया बड़ा रिकाॅर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर ने वनडे की 276वीं पारी में 11,000 रन का आंकड़ा पार किया था, जबकि विराट कोहली ने 222वीं पारी में इस आंकड़ें को पार कर ये रिकॉर्ड कायम कर लिया और सबसे तेज 11,000 वनडे रन पूरे कर लिए।

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.60 की औसत से 459 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका वनडे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर(183) रन है। वहीं 11000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाया। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान 6 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से एक बार भी पाकिस्तान को जीत नसीब नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
